मुंबई में 32वां विश्व ओजोन दिवस समारोह आयोजित
- 17 Sep 2026
16 सितंबर, 2026 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मुंबई में “शीतल ग्रह हेतु वैश्विक कार्रवाई” (Global Action for a Cooler Planet) नामक थीम के साथ 32वां विश्व ओजोन दिवस समारोह आयोजित किया।
मुख्य बिंदु
- डिजिटल पहल: इस अवसर पर इंडियाज नेट जीरो पोर्टल और राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (NAPCC) डैशबोर्ड लॉन्च किए गए।
- नेट जीरो पोर्टल: यह संस्थाओं को अपनी स्वैच्छिक नेट-जीरो प्रतिबद्धताओं को दर्ज करने और उनकी प्रगति प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल मंच उपलब्ध कराता है।
- NAPCC डैशबोर्ड: यह जलवायु परिवर्तन से संबंधित राष्ट्रीय मिशनों की प्रगति की समेकित निगरानी में सहायता करेगा।
- मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का पक्षकार: भारत 1992 से ओजोन परत के संरक्षण के लिए वियना अभिसमय, ओजोन परत को क्षीण करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल तथा इसके सभी संशोधनों का पक्षकार है।
- ओजोन-क्षयकारी पदार्थों का चरणबद्ध उन्मूलन: नियंत्रित उपयोगों के लिए क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs), कार्बन टेट्राक्लोराइड (CTC) और हैलॉन का उपयोग पहले ही चरणबद्ध रूप से समाप्त किया जा चुका है।
- HCFCs के उन्मूलन की प्रगति: भारत वर्तमान में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की त्वरित चरणबद्ध समाप्ति समय-सारिणी के अनुसार हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन (HCFCs) का उपयोग समाप्त कर रहा है।
- HCFC लक्ष्य: भारत ने HCFC के लिए निर्धारित 2015, 2020 और 2025 के चरणबद्ध समाप्ति लक्ष्यों को हासिल कर लिया है।
- किगाली संशोधन: भारत ने सितंबर 2021 में किगाली संशोधन का अनुसमर्थन किया और यह भारत के लिए 26 दिसंबर, 2021 से प्रभावी हुआ।
- HFC लक्ष्य: भारत के लिए HFC उत्पादन एवं खपत में आधार स्तर से 2032 में 10%, 2037 में 20%, 2042 में 30% और 2047 में 85% कमी का कार्यक्रम निर्धारित है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


