गोवा में पारंपरिक चिकित्सा पर तीसरा BIMSTEC सम्मेलन

  • 17 Sep 2026

16 सितंबर, 2026 को गोवा में पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधन और बौद्धिक संपदा अधिकार पर तीसरा BIMSTEC सम्मेलन शुरू हुआ।

  • आयोजन: दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जबकि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा इसका नोडल संस्थान है।
  • नोडल समूह की बैठक: सम्मेलन के साथ पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधन और बौद्धिक संपदा अधिकार पर BIMSTEC नोडल समूह की दूसरी बैठक भी आयोजित की जा रही है।
  • प्रमुख फोकस: पारंपरिक ज्ञान का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण, वैध अनुसंधान को प्रोत्साहन तथा समुदायों के लिए न्यायसंगत लाभ-साझाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
  • उत्कृष्टता केंद्र: अप्रैल 2025 में बैंकॉक में आयोजित छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान भारत ने BIMSTEC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ट्रेडिशनल मेडिसिन स्थापित करने की घोषणा की थी।