‘नोमैडिक एलिफेंट-2026’ पिथौरागढ़ में शुरू

  • 22 Sep 2026

21 सितंबर, 2026 को भारत और मंगोलिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट-2026’ का 18वां संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में शुरू हुआ। यह अभ्यास 3 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा।

मुख्य तथ्य

  • 18वां संस्करण: नोमैडिक एलिफेंट भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित होने वाला वार्षिक प्लाटून-स्तरीय सैन्य अभ्यास है।
  • सैन्य भागीदारी: अभ्यास में भारतीय सेना और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के 45-45 सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं।
  • मुख्य उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत अर्ध-शहरी और पर्वतीय क्षेत्रों में उग्रवाद-रोधी अभियानों के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता और अंतर-संचालनीयता बढ़ाना इसका प्रमुख उद्देश्य है।
  • प्रमुख गतिविधियां: प्रशिक्षण में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान, रूम इंटरवेंशन ड्रिल, विशेष हेलिबोर्न ऑपरेशन, साइबर सुरक्षा तथा ड्रोन और काउंटर-ड्रोन प्रणालियों का उपयोग शामिल है।
  • पिछला संस्करण: अभ्यास का 17वां संस्करण 31 मई से 13 जून, 2025 तक उलानबटार, मंगोलिया में आयोजित किया गया था।
  • रक्षा सहयोग: अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सर्वोत्तम सैन्य कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान और संयुक्त अभियानों की क्षमता बढ़ाने के साथ भारत-मंगोलिया रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।