मिनर्वा स्कूल ने जीता 65वां सुब्रतो कप अंडर-17 खिताब

  • 25 Sep 2026

24 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का समापन हुआ।

मुख्य तथ्य

  • अंडर-17 बालक: मोहाली के मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने केरल के एमआईसी ईएमएचएसएस को 3-2 से हराकर खिताब जीता।
  • पुरस्कार राशि: विजेता टीम को ₹5 लाख, जबकि उपविजेता टीम को ₹3 लाख की पुरस्कार राशि मिली।
  • अन्य विजेता: अंडर-17 बालिका खिताब सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला (झारखंड) और अंडर-15 बालक खिताब माणिकपारा विवेकानंद विद्यापीठ, पश्चिम बंगाल ने जीता।
  • सुब्रतो कप: सुब्रतो कप की शुरुआत 1960 में हुई थी। इसका नाम भारतीय वायु सेना के प्रथम भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी के नाम पर रखा गया है।