‘मेक इन इंडिया’ पहल के 12 वर्ष पूरे

  • 25 Sep 2026

25 सितंबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के 12 वर्ष पूरे होने पर विनिर्माण, निवेश और निर्यात पर इसके प्रभाव को रेखांकित किया।

मुख्य तथ्य

  • शुरुआत: ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शुरुआत 25 सितंबर, 2014 को भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • प्रमुख प्रभाव: प्रधानमंत्री के अनुसार, पहल से देश में विनिर्माण, निवेश और भारत से निर्यात को बढ़ावा मिला है तथा इसका प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देता है।
  • प्रमुख उद्देश्य: पहल का जोर निवेश को सुगम बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने, विनिर्माण अवसंरचना विकसित करने और भारत में उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर है।
  • पहल का प्रतीक: गियर से बना सिंह है, जो विनिर्माण, शक्ति और राष्ट्रीय प्रगति को दर्शाता है। इसे केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा आगे बढ़ाया जाता है।