टूना मछली खाना सुरक्षित, सीएमएफआरआई ने दी सलाह

  • 25 Sep 2026

24 सितंबर, 2026 को आईसीएआर-सीएमएफआरआई ने ब्राजील के निकट स्किपजैक टूना में परजीवी मिलने की रिपोर्ट के बाद भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सलाह जारी की।

मुख्य तथ्य

  • भारतीय स्थिति: भारतीय तट पर जांची गई मछलियों में हानिकारक परजीवी संक्रमण के बाहरी लक्षण नहीं मिले।
  • क्षेत्रीय अंतर: परजीवियों की मौजूदगी मछली की प्रजाति, भौगोलिक क्षेत्र और स्थानीय पारिस्थितिकी के अनुसार अलग हो सकती है।
  • खाद्य सुरक्षा: मछली के आंतरिक अंग समय पर हटाने, अच्छी तरह साफ करने और पर्याप्त तापमान पर पकाने की सलाह दी गई है।
  • टूना: समुद्री मछलियों का एक समूह है, जो मुख्यतः स्कॉम्ब्रिडी (Scombridae) कुल से संबंधित है। स्किपजैक, येलोफिन और ब्लूफिन इसकी प्रमुख किस्में हैं