कल्पसर परियोजना के लिए भारत-नीदरलैंड के बीच समझौते

  • 25 Sep 2026

24 सितंबर, 2026 को 9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह के दौरान भारत और नीदरलैंड ने गुजरात की कल्पसर परियोजना में तकनीकी सहयोग के लिए दो त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

मुख्य तथ्य

  • समझौते: केंद्रीय जल आयोग, गुजरात के कल्पसर विभाग तथा नीदरलैंड के डेल्टारेस और टीयू डेल्फ्ट के बीच दो त्रिपक्षीय समझौते हुए।
  • तकनीकी सहयोग: समझौतों में हाइड्रोलिक एवं जल-विज्ञान मॉडलिंग, तटीय व संरचनात्मक इंजीनियरिंग, जलवायु अनुकूलन, क्षमता निर्माण और ज्ञान हस्तांतरण शामिल हैं।
  • कल्पसर परियोजना: गुजरात में प्रस्तावित परियोजना के तहत साबरमती, माही और धाधर नदियों के अपवाह तथा नर्मदा से लाए गए जल का उपयोग कर मीठे पानी का जलाशय बनाने की परिकल्पना है।
  • पृष्ठभूमि: मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के बाद 16 मई 2026 को कल्पसर परियोजना पर तकनीकी सहयोग के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे।