सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाएं शुरू कीं
- 26 Sep 2026
26 सितंबर, 2026 को सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने पांच भारतीय भाषाओं में नई लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया।
मुख्य तथ्य
- पांच भाषाएं: सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर) द्वारा असमिया, बंगाली, मराठी, तमिल और तेलुगु में पत्रिकाएं प्रकाशित की गई हैं।
- पत्रिकाओं के नाम: असमिया में ‘बिज्ञान लहर’, बंगाली में ‘बिज्ञान बृत्तांतो’, मराठी में ‘विज्ञान क्षितिज’, तमिल में ‘अरिवियाल अरक्कैयालर’ और तेलुगु में ‘विज्ञान वेलुगु’ शुरू की गई हैं।
- एआई का उपयोग: मौजूदा विज्ञान पत्रिकाओं की चयनित सामग्री के अनुवाद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग किया जाएगा; इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा सामग्री की समीक्षा, तथ्य-जांच और संपादन किया जाएगा।
- विज्ञान संचार: नई पत्रिकाएं क्षेत्रीय भाषाओं में वैज्ञानिक जानकारी के साथ संबंधित क्षेत्रों की वैज्ञानिक उपलब्धियों और नवाचारों को पाठकों तक पहुंचाएंगी।


