ग्रेटर नोएडा में चौथा उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू

  • 26 Sep 2026

25 सितंबर, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।

मुख्य तथ्य

  • आयोजन: पांच दिवसीय ट्रेड शो 25–29 सितंबर, 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहा है।
  • वैश्विक भागीदारी: ऑस्ट्रिया, बेलारूस, जापान, रूस, सिंगापुर और वियतनाम इसके छह साझेदार देश हैं; आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।
  • विशेष आकर्षण: इस संस्करण में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूजीन’ (ODOC) को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो :UPITS की शुरुआत 2023 में हुई थी; 2026 इसका चौथा संस्करण है। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) संयुक्त रूप से करते हैं।