ब्लैक होल जेट आकाशगंगाओं में तारों का निर्माण कर सकते हैं प्रभावित

  • 26 Sep 2026

25 सितंबर, 2026 को प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने ऐसे संभावित तंत्र की पहचान की, जिसके माध्यम से आकाशगंगाओं के केंद्र में स्थित अतिविशाल ब्लैक होल के जेट दूर स्थित गैस को प्रभावित कर तारों के निर्माण को दबा सकते हैं।

मुख्य तथ्य

  • शोध: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान रमन अनुसंधान संस्थान (आरआरआई) और अमेरिका के एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया।
  • प्रमुख खोज: ब्लैक होल से निकलने वाले शक्तिशाली प्लाज्मा जेट आकाशगंगा के चारों ओर मौजूद परि-आकाशगंगीय माध्यम (सर्कमगैलेक्टिक मीडियम—सीजीएम) की गैस को गर्म और आयनित कर सकते हैं।
  • तारा निर्माण पर प्रभाव: ठंडी गैस संघनित होकर तारों का निर्माण करती है, लेकिन जेट द्वारा गैस को ऊर्जा मिलने और उसमें विक्षोभ उत्पन्न होने से उसका संघनन बाधित हो सकता है, जिससे तारा निर्माण दब सकता है।
  • विशेष संकेत: शोधकर्ताओं को सभी दिशाओं में समान संकेत नहीं मिला, बल्कि ब्लैक होल जेट की दिशा में मजबूत संकेत मिला, जिससे पता चलता है कि जेट मुख्यतः अपने मार्ग में आने वाली गैस को प्रभावित करता है।