अग्निबाण पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान के लिए ₹200 करोड़ की सहायता

  • 26 Sep 2026

25 सितंबर, 2026 को प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (TDB) ने अग्निकुल कॉसमॉस के अग्निबाण पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान (RLV) के विकास के लिए ₹200 करोड़ की वित्तीय सहायता हेतु समझौता किया।

मुख्य तथ्य

  • अग्निबाण RLV: परियोजना का लक्ष्य प्रौद्योगिकी को TRL-4 या उससे ऊपर से TRL-8 तक ले जाकर ऐसा प्रक्षेपण यान विकसित करना है, जिसमें पूरी प्रणाली के पुनः उपयोग पर जोर होगा।
  • ₹200 करोड़ सहायता: राशि रिसर्च, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (RDI) फंड के तहत वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर (OCD) के माध्यम से दी जाएगी।
  • प्रमुख तकनीक: यान में सेमी-क्रायोजेनिक तरल प्रणोदन, पुनः उपयोग योग्य ऊपरी चरण, नियंत्रित अवतरण एवं रिकवरी जैसी तकनीकों पर काम किया जाएगा।