भारत में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का आयोजन

  • 26 Oct 2026

26 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में दो दिवसीय 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच शुरू हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं।

मुख्य तथ्य

  • आयोजन एवं विषय: सम्मेलन 26–27 अक्टूबर को संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित है। इसकी थीम ‘जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना’ है।
  • देशों की भागीदारी: सम्मेलन में ब्रिक्स के 11 सदस्य और 10 साझेदार देशों को आमंत्रित किया गया है। इसमें विभिन्न देशों के संसद अध्यक्ष एवं पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे।
  • चार उच्चस्तरीय सत्र: सम्मेलन में संस्थागत लचीलापन, नवाचार, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सतत विकास पर चर्चा होगी। मानव-केंद्रित AI तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी भी एजेंडे में शामिल हैं।
  • विशेष बैठक: विदेश मामलों संबंधी संसदीय समितियों के अध्यक्ष संसदीय कूटनीति, क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम संसदीय प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा करेंगे।