QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली भारत में प्रथम

  • 05 Nov 2026

3 नवंबर, 2026 को क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) ने एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2027 जारी की, जिसमें IIT दिल्ली 66वें स्थान के साथ भारत का सर्वोच्च रैंकिंग वाला संस्थान रहा।

मुख्य तथ्य

  • एशिया में शीर्ष संस्थान: हांगकांग विश्वविद्यालय प्रथम, चीन का पेकिंग विश्वविद्यालय द्वितीय और सिंघुआ विश्वविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा।
  • रैंकिंग का दायरा: QS एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2027 में 26 उच्च शिक्षा प्रणालियों के 1,722 विश्वविद्यालय शामिल हुए, जिनमें 195 नए संस्थान हैं।
  • भारत की भागीदारी: भारत के 325 विश्वविद्यालयों को स्थान मिला, जिनमें 34 नए संस्थान शामिल हैं। संस्थानों की संख्या में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
  • भारत के शीर्ष संस्थान: IIT दिल्ली (66वाँ), IISc बेंगलुरु (79वाँ) और IIT बॉम्बे (83वाँ) भारत के तीन सर्वोच्च रैंकिंग वाले संस्थान रहे।
  • रैंकिंग में गिरावट: IIT दिल्ली पिछले वर्ष के 59वें स्थान से 66वें स्थान पर पहुँचा। भारत के छह सर्वोच्च रैंकिंग वाले संस्थानों की स्थिति में गिरावट दर्ज हुई।
  • शीर्ष 100 में भारत: एशिया के शीर्ष 100 में छह भारतीय संस्थान शामिल रहे, जबकि शीर्ष 50 में लगातार दूसरे वर्ष कोई भारतीय संस्थान नहीं रहा।
  • शीर्ष 200 में भारत: एशिया के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में भारत के 21 संस्थान शामिल हुए। पिछली रैंकिंग में इनकी संख्या 20 थी।
  • शोध उत्पादकता: प्रति संकाय शोधपत्र (Papers per Faculty) संकेतक में भारत के 27 विश्वविद्यालय एशिया के शीर्ष 50 और पाँच शीर्ष 10 में रहे।
  • शोध प्रभाव: प्रति शोधपत्र उद्धरण (Citations per Paper) संकेतक में केवल तीन भारतीय विश्वविद्यालय एशिया के शीर्ष 50 में स्थान प्राप्त कर सके।
  • पीएचडी योग्यताधारी संकाय: Staff with PhD संकेतक में भारत के 15 विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से एशिया में प्रथम स्थान पर रहे।

एशिया के शीर्ष 10 विश्वविद्यालय

देश

रैंक

भारत के शीर्ष 10 संस्थान

रैंक

हांगकांग विश्वविद्यालय

हांगकांग

1

IIT दिल्ली

66

पेकिंग विश्वविद्यालय

चीन

2

IISc बेंगलुरु

79

सिंघुआ विश्वविद्यालय

चीन

3

IIT बॉम्बे

83

सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग

हांगकांग

4

IIT मद्रास

85

चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग

हांगकांग

5

IIT खड़गपुर

90

फुदान विश्वविद्यालय

चीन

6=

IIT कानपुर

97

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर

सिंगापुर

6=

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

104

नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी

सिंगापुर

8

दिल्ली विश्वविद्यालय

106

हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी

हांगकांग

9=

IIT गुवाहाटी

120

हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

हांगकांग

9=

IIT रुड़की

124