बहामास बना अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 116वाँ सदस्य

  • 05 Nov 2026

नवंबर 2026 में बहामास अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 116वाँ सदस्य बना। नई दिल्ली में आयोजित ISA महासभा के नौवें सत्र के दौरान बहामास ने सदस्यता संबंधी दस्तावेज सौंपा।

मुख्य तथ्य

  • सदस्यता दस्तावेज: बहामास के उच्चायुक्त पीटर निकोलस साइमोनेट जूनियर ने ISA फ्रेमवर्क समझौते में शामिल होने का औपचारिक दस्तावेज (Instrument of Accession) सौंपा।
  • दस्तावेज प्राप्तकर्ता: विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) एवं डिपॉजिटरी प्रमुख पी. एस. गंगाधर ने बहामास का दस्तावेज प्राप्त किया।
  • आयोजन: सदस्यता संबंधी दस्तावेज नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की नौवीं महासभा के दौरान सौंपा गया।
  • नौवीं महासभा: ISA महासभा का आयोजन 2 से 5 नवंबर, 2026 के दौरान भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कार्यक्रमों के साथ हुआ।
  • भारत की अध्यक्षता: नौवीं महासभा में भारत को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए ISA का अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष चुना गया।
  • ISA की स्थापना: भारत और फ्रांस ने 30 नवंबर, 2015 को पेरिस में आयोजित COP21 के दौरान अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की शुरुआत की।
  • मुख्यालय: ISA का मुख्यालय राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान परिसर, ग्वाल पहाड़ी, गुरुग्राम (हरियाणा) में स्थित है।
  • फ्रेमवर्क समझौता: ISA का स्थापना संबंधी फ्रेमवर्क समझौता 15 नवंबर, 2016 को माराकेश में संपन्न हुआ और 6 दिसंबर, 2017 को प्रभावी हुआ।