कीशा लांस बॉटम्स बनीं पहली अश्वेत महिला गवर्नर-निर्वाचित

  • 05 Nov 2026

3 नवंबर, 2026 को डेमोक्रेटिक पार्टी की कीशा लांस बॉटम्स ने अमेरिका के जॉर्जिया राज्य का गवर्नर चुनाव जीता। वह किसी अमेरिकी राज्य की पहली निर्वाचित अश्वेत महिला गवर्नर बनीं।

मुख्य तथ्य

  • ऐतिहासिक उपलब्धि: कीशा लांस बॉटम्स अमेरिका के 50 राज्यों में से किसी राज्य की गवर्नर निर्वाचित होने वाली पहली अश्वेत महिला और जॉर्जिया की पहली महिला गवर्नर हैं।
  • चुनावी मुकाबला: बॉटम्स ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के व्यवसायी रिक जैक्सन (Rick Jackson) को पराजित किया।
  • राजनीतिक अनुभव: कीशा लांस बॉटम्स वर्ष 2018 से 2022 तक जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा की मेयर रहीं।
  • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: राष्ट्रपति के चार वर्षीय कार्यकाल के मध्य में आयोजित चुनावों को Midterm Elections कहा जाता है।
  • स्टेसी अब्राम्स: वर्ष 2018 में वह किसी प्रमुख अमेरिकी राजनीतिक दल से गवर्नर पद की उम्मीदवार बनने वाली पहली अश्वेत महिला बनी थीं।