भारत में अपराध 2019 रिपोर्ट

  • 21 Oct 2020

30 सितंबर, 2020 को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा 'भारत में अपराध 2019' की वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई।

महिलाओं के खिलाफ अपराध: वर्ष 2019 के दौरान कुल 4,05,861 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 2018 में 3,78,236 मामलों की तुलना में 7.3% की वृद्धि हुई।

  • 2018 में 58.8 की तुलना में 2019 में प्रति लाख महिलाओं की जनसंख्या पर अपराध दर 62.4 रही। महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध के मामले उत्तर प्रदेश (59,853) में दर्ज किए गए, जबकि बलात्कार के सर्वाधिक 5,997 मामले राजस्थान में दर्ज किए गए।
  • 2018 की तुलना में वर्ष 2019 में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के खिलाफ अपराध में क्रमशः 7% और 26% से अधिक की वृद्धि देखी गई।

एससी के खिलाफ अपराध: 2019 में कुल 45,935 मामले दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक 11,829 मामले दर्ज किए। एससी महिलाओं से संबंधित बलात्कार के सर्वाधिक 554 मामले राजस्थान में दर्ज किए गए।

एसटी के खिलाफ अपराध: 2019 में कुल 8,257 मामले दर्ज किए गए। मध्य प्रदेश ने सर्वाधिक 1,922 मामले दर्ज किए गए। जबकि जनजातीय महिलाओं से संबंधित बलात्कार के सर्वाधिक 358 मामले भी मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए।

साइबर अपराध: 2019 में साइबर अपराध में 63.5% की वृद्धि हुई। साइबर अपराध के तहत कुल 44,546 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2018 में 27,248 मामले सामने आए थे।

  • 2019 में, दर्ज किए साइबर अपराध के मामलों में 60.4% धोखाधड़ी के मामले, 5.1% यौन शोषण के मामले और 4.2% अपमान मामले थे।