समुद्री यातायात सेवा हेतु स्वदेशी सॉफ्टवेयर

  • 21 Oct 2020

जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 20 अक्टूबर, 2020 को नई दिल्ली में समुद्री यातायात सेवा (Vessel Traffic Services -VTS) और पोत यातायात निगरानी व्यवस्था (Vessels Traffic Monitoring Systems- VTMS) के लिए स्वदेशी सॉफ्टवेयर समाधान के विकास का शुभारंभ किया।

  • समुद्री यातायात सेवा समुद्र में जीवन की सुरक्षा, समुद्री यातायात की सुरक्षा और दक्षता, समुद्री वातावरण सुरक्षा, आस-पास के किनारे के क्षेत्रों, कार्य स्थलों और समुद्री यातायात के संभावित दुष्प्रभावों से सुरक्षा कायम करने में सहायक है।
  • पोत यातायात प्रबंधन व्यवस्था दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त सागरों में स्थापित है और सुरक्षित नौवहन, अधिक कुशल यातायात प्रवाह और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बहुमूल्य योगदान दे रही है। आईएमओ कन्वेंशन ‘एसओएलएएस’ (Safety of Life at Sea- SOLAS) के तहत VTMS का पालन करना अनिवार्य है।
  • इस सॉफ्टवेयर को ‘दीपस्तम्भ और दीपपोत महानिदेशालय’ (DGLL) और ‘राष्ट्रीय बंदरगाह, जलमार्ग और तटीय प्रौद्योगिकी केंद्र’ (NTCPWC) द्वारा आईआईटी चेन्नई में विकसित किया गया।