डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2020

  • 28 Oct 2020

पूर्व विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा ने महिला एकल में तीन बार की विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन को 21-19, 21-17 से हराकर डेनमार्क ओपन का खिताब जीता।

  • विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधु ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।
  • पुरुष एकल के फाइनल में डेनमार्क के एंडर्स एंटोन्सन ने अपने ही देश के रैसमस गेम्के को 18-21, 21-19, 21-12 से हराया।
  • इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज ने रूसी जोड़ी व्लादिमीर इवानोव और इवान सोजोनोव को 20-22, 21-17, 21-18 से पराजित किया। डेनमार्क ओपन के 45 वर्षों के इतिहास में पुरुष युगल का खिताब जीतने वाली यह इंग्लैंड की पहली जोड़ी है।
  • डेनमार्क ओपन 2020 प्रतियोगिता ओडेन्स स्पोर्ट्स पार्क, डेनमार्क में 13 से 18 अक्टूबर, 2020 तक खेली गई।

अन्य विजेता

  • महिला युगल: युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता (दोनों जापान)
  • मिश्रित युगल: मार्क लम्सफस और इसाबेल हेर्ट्रिक (दोनों जर्मनी)