गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम हेतु प्रसार भारती का समझौता

  • 05 Nov 2020

( 04 November, 2020, , www.pib.gov.in )


भारत के सार्वजनिक प्रसारक ‘प्रसार भारती’ ने 4 नवंबर, 2020 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ‘भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशन्स एंड जियो-इन्फार्मेटिक्स’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

उद्देश्य: ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों सहित हर घर में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम सुलभ कराना।

  • समझौते के तहत 51 डीटीएच शिक्षा टीवी चैनल, जिनमें स्वयंप्रभा (22 चैनल), एनसीईआरटी की 1 से 12 तक की कक्षाओं के लिए ई-विद्या (12 चैनल), वंदे गुजरात (गुजरात सरकार) (16 चैनल) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत डिजीशाला (1 चैनल) दूरदर्शन के सह-ब्रांडेड चैनल के रूप में दूरदर्शन के सभी मुफ्त डिश दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे।
  • देश के अंतिम व्यक्ति को कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, ये सेवाएं सभी दर्शकों को 24x7 के लिए मुफ्त में उपलब्ध होंगी।