स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची

  • 10 Nov 2020

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने नवंबर 2020 में दुनियाभर के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की एक सूची जारी की है। 1,59,683 वैज्ञानिकों की इस विस्तृत सूची में 1,492 भारतीय हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस डेटाबेस में मानकीकृत उद्धरण संकेतों (standardized citation indications) के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों के दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिक शामिल हैं। इनमें उद्धरणों की संख्या, सह- लेखक और एक समग्र संकेतक की जानकारी शामिल है।

  • सूची में शामिल 1,492 भारतीयों में से अधिकांश भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और अन्य शीर्ष संस्थानों से हैं।
  • 16 भारतीय वैज्ञानिक अपने-अपने क्षेत्र में दुनिया में 30 या उससे उच्च रैंक पर हैं।
  • परमाणु और कण भौतिकी (Nuclear & Particle Physics) के क्षेत्र में, दो भारतीय अशोक सेन (13वें स्थान पर) और टी. पद्मनाभन (24 वें स्थान पर) हैं।
  • अकार्बनिक और परमाणु रसायन के क्षेत्र में दो भारतीय प्रो. गौतम देसीराजू (रैंक 2) और सीएनआर राव (रैंक 3) शीर्ष पर हैं।
  • जैवप्रौद्योगिकी में डॉ. अशोक पांडे (रैंक 8) और डॉ. एस वेंकट मोहन (रैंक 29) हैं।
  • शेष 10 भारतीयों में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से ट्रॉपिकल मेडिसिन के क्षेत्र में डॉ. श्याम सुंदर (रैंक 7) हैं।
  • दुनिया भर के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में विभिन्न क्षेत्रों के 19 BHU वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है।