वयोवृद्ध लेखक और स्तंभकार फादर वैलेस का निधन

  • 10 Nov 2020

वयोवृद्ध लेखक और स्तंभकार फादर कार्लोस गोंजालवेज वैलेस एसजे (Father Carlos Gonzalvez Valles SJ), जिन्हें ‘फादर वैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है, का 9 नवंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे।

  • स्पेनिश मूल के पादरी फादर वैलेस ने अंग्रेजी और स्पेनिश के अलावा गुजराती में भी बड़े पैमाने पर लेखन कार्य किया। उन्होंने गुजराती में 70 से अधिक पुस्तकें और अंग्रेजी और स्पेनिश में लगभग 100 पुस्तकें लिखीं, जिनमें गणित पर 12 पुस्तकें भी शामिल हैं।
  • उन्होंने कई गणितीय अवधारणाओं का गुजराती में अनुवाद किया और उनके लिए विशेष शब्द गढ़े। उन्होंने 'सुगणितम' (Suganitam) में नियमित रूप से योगदान दिया, जो भारतीय भाषा में पहली गणितीय समीक्षा थी।
  • 1978 में उन्हें गुजराती साहित्य में सर्वोच्च पुरस्कार 'रंजीतराम सुवर्ण चंद्रक' से सम्मानित किया गया। उन्हें 1995 में सार्वजनिक सद्भाव के लिए ‘आचार्य काकासाहेब कालेलकर पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था।