संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण समिति में विदिशा मैत्रा

  • 10 Nov 2020

नवंबर 2020 में संयुक्त राष्ट्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण जीत में, भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा को महासभा के सहायक अंग ‘प्रशासनिक और बजटीय प्रश्न पर संयुक्त राष्ट्र सलाहकार समिति’ (ACABQ) के लिए चुना गया है।

  • 193 सदस्यीय महासभा सलाहकार समिति के सदस्यों की नियुक्ति करती है। सदस्यों का चयन व्यापक भौगोलिक प्रतिनिधित्व, व्यक्तिगत योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा की पांचवीं समिति, जो प्रशासनिक और बजटीय मुद्दों से संबंधित है, ने 1 जनवरी, 2021 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए मैत्रा को चुना है।
  • ज्ञात हो कि भारत को जनवरी 2021 से शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बतौर गैर-स्थायी सदस्य चुना गया है।