पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2020

  • 10 Nov 2020

बेंगलुरु स्थित गैर-लाभकारी संगठन 'पब्लिक अफेयर्स सेंटर' (Public Affairs Centre- PAC) द्वारा 30 अक्टूबर, 2020 को जारी 'पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2020' (Public Affairs Index-2020) में केरल को ‘बड़े राज्यों’ की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य घोषित किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश सबसे निचले स्थान पर रहा।

महत्वपूर्ण तथ्य: सतत विकास के संदर्भ में शासन के प्रदर्शन (governance performance) का विश्लेषण 'इक्विटी' (equity), विकास (growth) और 'स्थिरता' (sustainability) के तीन स्तंभों द्वारा परिभाषित किया जाता है।

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन PAC के अध्यक्ष हैं।

शासन की दृष्टि से बड़े राज्य श्रेणी: केरल (1.388 अंक), तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक क्रमश: शीर्ष 4 स्थानों पर जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार रैंकिंग में सबसे नीचे हैं।

शासन की दृष्टि से छोटे राज्य श्रेणी: गोवा, मेघालय और हिमाचल प्रदेश क्रमश: शीर्ष 3 स्थानों पर जबकि नकारात्मक अंकों के साथ सबसे खराब प्रदर्शन मणिपुर (-0.363 अंक), दिल्ली (-0.289 अंक) और उत्तराखंड (-0.277 अंक) का था।

शासन की दृष्टि से केंद्र-शासित प्रदेश: चंडीगढ़, पुडुचेरी और लक्षद्वीप शीर्ष स्थानों पर हैं, जबकि दादर और नागर हवेली, अंडमान, जम्मू- कश्मीर और निकोबार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले थे।