एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकारी लोगों की सूची 2020

  • 12 Nov 2020

हुरुन इंडिया और एडलगिव फाउंडेशन ने 10 नवंबर, 2020 को 'एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकारी

लोगों की सूची 2020' (EdelGive Hurun India Philanthropy List 2020) जारी की।

  • यह वार्षिक सूची का सातवाँ संस्करण है। एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकारी लोगों की सूची 1 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2020 के डेटा पर आधारित है।
  • 7,904 करोड़ रुपए के दान के साथ, विप्रो के संस्थापक-अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 2020 के लिए भारत में परोपकारी लोगों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने प्रति दिन 22 करोड़ रुपए का दान दिया।
  • एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर (795 करोड़ रुपए) दूसरे, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (458 करोड़ रुपए) तीसरे स्थान पर रहे।
  • कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार (276 करोड़ रुपए) तथा वेदांता समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और परिवार (215 करोड़ रुपए) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
  • 37 वर्षीय बिन्नी बंसल सूची में सबसे युवा परोपकारी हैं। 47 करोड़ रुपए के दान के साथ रोहिणी नीलेकणि सूची में सबसे उदार महिला परोपकारी हैं।
  • इस सूची में सबसे अधिक 36 परोपकारी मुंबई से हैं, जबकि दिल्ली (20 परोपकारी) दूसरे और बेंगलुरु (10 परोपकारी) तीसरे स्थान पर है।
  • इस साल सूची में शामिल लोगों के कुल दान में 175 फीसदी का इजाफा हुआ और ये 12,050 करोड़ रुपये रहा। 10 करोड़ रुपए से अधिक का दान करने वालों की संख्या पिछले साल 37 थी, जो इस साल बढ़कर 78 हो गई है।