मुंबई इंडियंस आईपीएल 2020 चैंपियन

  • 13 Nov 2020

10 नवंबर, 2020 को मुंबई इंडियंस ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए पांचवी बार टी-20 आईपीएल 2020 का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

  • दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के 3 विकेट और कप्तान रोहित शर्मा की 68 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से पराजित किया।
  • दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 65) और विकेटकीपर रिषभ पंत (56) के शानदार अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाए।
  • दिल्ली की टीम ने पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई।
  • मुंबई का आईपीएल के 13 संस्करणों में यह छठा फाइनल था, जिसमें उसने पांच बार (सर्वाधिक बार) खिताब जीता है। मुंबई ने 2020 से पहले 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते थे।
  • मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' रहे।

अन्य पुरस्कार

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर- जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट- देवदत्त पडिकल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) (473 रन)

सर्वाधिक रन के लिए ऑरेंज कैप- के. एल. राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) (670 रन)

सर्वाधिक विकेट के लिए पर्पल कैप - कगिसो रबादा (दिल्ली कैपिटल्स) (30 विकेट)

फेयरप्ले अवार्ड - मुंबई इंडियंस

गेमचेंजर ऑफ द सीजन- के. एल. राहुल

सुपर-स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- कायरन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)

सर्वाधिक छक्के- इशान किशन (मुंबई इंडियंस) (30 छक्के)

पावरप्लेयर ऑफ द सीजन- ट्रेंट बोल्ट