पक्षी विज्ञानी सलीम अली की 124वीं जयंती

  • 13 Nov 2020

  • 12 नवंबर, 2020 को प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सलीम अली की 124वीं जयंती मनाई गई।

  • 12 नवंबर, 1896 को मुंबई में जन्मे, सलीम मोइजुद्दीन अब्दुल अली न केवल एक पक्षी प्रेमी थे, बल्कि एक प्रकृतिवादी भी थे। उन्हें 'बर्डमैन ऑफ इंडिया' के रूप में जाना जाता है।
  • वे पूरे भारत में व्यवस्थित पक्षी सर्वेक्षण करने वाले पहले भारतीय थे और उन्होंने कई किताबें लिखीं। उनकी आत्मकथा 'द फाल ऑफ ए स्पैरो' (The Fall of a Sparrow) है।
  • सलीम अली ने भरतपुर पक्षी अभयारण्य (केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान) की स्थापना में और 'साइलेंट वैली नेशनल पार्क' के विनाश को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • उन्हें 1958 में पद्म भूषण और 1976 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, अली 1967 में ब्रिटिश पक्षी विज्ञानी संघ का स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले गैर-ब्रिटिश नागरिक थे।