पूर्व आईआईएस अधिकारी एम एल धर का निधन

  • 21 Nov 2020

भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के पूर्व अधिकारी एम एल धर का 19 नवंबर, 2020 को अहमदाबाद में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे।

  • उन्होंने 1971 में ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग में समाचार संपादक के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
  • उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की कई मीडिया इकाइयों में काम किया, जिनमें पीआईबी, दूरदर्शन समाचार और तत्कालीन क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय शामिल थे। वे निदेशक के रूप में सेवानिवृत्त हुए।