वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

  • 23 Nov 2020

( 21 November, 2020, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को 21 नवंबर, 2020 को एक वर्चुअल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

  • उन्हें यह सम्मान लेखन, काव्य और अन्य साहित्यिक कार्यों के लिए दिया गया है।
  • उन्हें इससे पहले साहित्य और प्रशासन के क्षेत्र में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रदान किया गया ‘साहित्य भारती पुरस्कार’, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा दिया गया ‘साहित्य गौरव सम्मान’, ‘सुशासन के लिए’ दुबई सरकार द्वारा दिया गया सम्मान, मॉरीशस द्वारा भारतीय मूल के व्यक्ति को उत्कृष्ट उपलब्धि सम्मान और नेपाल द्वारा ‘हिमाल गौरव सम्मान’ प्रमुख हैं।
  • निशंक के कहानी संग्रह ‘जस्ट ए डिजायर’ का जर्मन संस्करण 'न्युरीन वुंस्ख’ (nurein Wunsch) हैम्बर्ग स्थित एफ्रो-एशियन संस्थान द्वारा प्रकाशित किया गया। उनकी ‘स्पर्श गंगा’ पहल को मॉरीशस के स्कूली पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया।
  • वातायन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, लंदन के वातायन-यूके संगठन द्वारा दिया जाता है। कवियों, लेखकों और कलाकारों को उनके क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
  • इससे पहले यह सम्मान प्रसून जोशी और जावेद अख्तर जैसे जाने-माने व्यक्तियों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए दिया जा चुका है।