मत्स्य क्षेत्र में पुरस्कार

  • 23 Nov 2020

भारत सरकार के मत्स्य विभाग ने 21 नवंबर, 2020 को विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मत्स्य क्षेत्र में 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया।

  • सर्वश्रेष्ठ राज्य: ओडिशा (समुद्री राज्यों के बीच); उत्तर प्रदेश (अंतर्देशीय राज्यों के बीच); और असम (पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच)।
  • सर्वश्रेष्ठ संगठन: तमिलनाडु मत्स्य विकास निगम लिमिटेड (समुद्री क्षेत्र के लिए); तेलंगाना राज्य मछुआरा सहकारी समितियां फेडरेशन लिमिटेड (अंतर्देशीय क्षेत्र के लिए); और असम एपेक्स सहकारी मछली विपणन और प्रसंस्करण फेडरेशन लिमिटेड (पहाड़ी क्षेत्र के लिए)।
  • सर्वश्रेष्ठ जिला: आंध्र प्रदेश का कृष्णा जिला (समुद्री जिला); ओडिशा का कालाहांडी (अंतर्देशीय जिला); और असम का नगांव (पहाड़ी और पूर्वोत्तर जिला)।