असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन

  • 24 Nov 2020

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 23 नवंबर, 2020 को गुवाहाटी में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

  • वे 2001 से 2016 तक मुख्यमंत्री रहे। वे सबसे लम्बे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
  • अपने 50 से अधिक वर्षों के राजनीतिक जीवन में, गोगोई ने छ: बार असम से एक सांसद के रूप में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया।