अंतरराष्ट्रीय प्रवासन परिदृश्य रिपोर्ट 2020

  • 26 Nov 2020

19 अक्टूबर, 2020 को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) द्वारा 44वीं अंतरराष्ट्रीय प्रवासन परिदृश्य रिपोर्ट 2020 जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: OECD देशों में 2018 में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।

  • भारत से 3.30 लाख लोगों का OECD देशों में प्रवासन हुआ है, जो पिछली साल की तुलना में 10% की वृद्धि है। OECD देशों में भारत से प्रवास कुल प्रवास का लगभग 5% है।
  • चीन अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के मामले में प्रथम स्थान पर है। 2018 में लगभग 4.3 लाख चीनी लोगों का OECD देशों में प्रवासन हुआ, जो कुल प्रवास प्रवाह का लगभग 6.5% है।
  • रोमानिया अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के मामले में तीसरे स्थान पर है।
  • 2017 की तुलना में 3.8% की वृद्धि दर के साथ 2018 में OECD देशों में नये प्रवासियों की कुल संख्या 66 लाख के लगभग है।
  • OECD एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो बेहतर जीवन के लिए बेहतर नीतियां बनाने का काम करता है। OECD में 37 देश सम्मिलित हैं। OECD का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में स्थित है।