भारत के शीर्ष दस पुलिस थाने

  • 05 Dec 2020

3 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 के लिए भारत के शीर्ष 10 पुलिस थानों की घोषणा की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सरकार हर वर्ष देश भर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों का चयन करती है, ताकि उनके काम-काज को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रोत्साहित कर उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित की जा सके।

  • यह सूची कच्छ, गुजरात में 2015 के पुलिस महानिदेशक (DGP) सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुरूप थी।
  • वर्ष 2020 के लिए भारत के शीर्ष 10 पुलिस थाने हैं:
रैंक थाना जिला राज्य
1 नोंगपोसेक्मी थौबल मणिपुर
2 एडब्ल्यूपीएस-सुरामंगलम सलेम तमिलनाडु
3 खारसांग चांगलांग अरुणाचल प्रदेश
4 झिलमिल सूरजपुर छत्तीसगढ़
5 संगुइम दक्षिण गोवा गोवा
6 कालीघाट उत्तर और मध्य अंडमान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
7 पाक्योंग पूर्वी जिला सिक्किम
8 कंठ मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
9 खानवेल दादरा और नगर हवेली दादरा और नगर हवेली
10 जम्मीकुंटा टाउन करीमनगर तेलंगाना