मायरिस्टिका स्वाम्प ट्रीफ्रॉग

  • 15 Dec 2020

दिसंबर 2020 में पश्चिमी घाट में पेड़ों पर पाये जानी वाली दुर्लभ प्रजाति 'मायरिस्टिका स्वाम्प ट्रीफ्रॉग' (Myristica swamp Treefrog) को केरल के त्रिशूर जिले में वाजचल रिजर्व फॉरेस्ट में पहली बार दर्ज किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसका वैज्ञानिक नाम 'मरक्यूराना मायरिस्टिकापेल्युस्ट्रिस' (Mercurana myristicapalustris) है।

  • मेंढक को पहली बार 2013 में कोल्लम जिले के अगस्त्यमलाई के पश्चिमी तलहटी में कुलथुपुझा रिजर्व फॉरेस्ट के पास अरिप्पा के मायरिस्टिका दलदल (Myristica swamps) में देखा गया था।
  • अगस्त्यमलाई की तलहटी में पाए जाने वाले मायरिस्टिका स्वाम्प ट्रीफ्रॉग के विपरीत, ये मेंढक जून और जुलाई की शुरुआत में सक्रिय पाए गए थे।
  • ये मेंढक दुर्लभ और मायावी हैं क्योंकि ये प्रजनन के मौसम में केवल कुछ हफ्तों के लिए पेड़ों पर दिखाई देते हैं और सक्रिय होते हैं।
  • ये अद्वितीय प्रजनन व्यवहार का प्रदर्शन करते हैं। अन्य मेंढकों के विपरीत इनका प्रजननकाल, मानसून (मई) में शुरू होता है और जून में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने से पहले समाप्त होता है।