भारत में चिकित्सा पर्यटन

  • 15 Dec 2020

( 14 December, 2020, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने 14 दिसंबर, 2020 को राष्ट्रीय चिकित्सा और निरोगता पर्यटन संवर्धन बोर्ड (National Medical and Wellness Tourism Promotion Board) की 5वीं बैठक में हिस्सा लिया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस बोर्ड का गठन चिकित्सा पर्यटन के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने और चिकित्सा पर्यटन, निरोगता पर्यटन, योग, आयुर्वेद पर्यटन और भारतीय प्रणाली के किसी भी अन्य प्रारूप आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समर्पित संस्थागत ढांचा प्रदान करने के लिए किया गया था।

  • वैश्विक चिकित्सा पर्यटन बाजार 2016 में 19.7 बिलियन डॉलर का था और जिसके 2021 तक 46.6 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र की वैश्विक बाजार में लगभग 40% की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।
  • भारत में सिर्फ तीन वर्षों में आवक चिकित्सा पर्यटकों की कुल संख्या दोगुनी हो गई है। भारतीय पर्यटन सांख्यिकी, 2018 की रिपोर्ट के अनुसार 2017 में पश्चिम एशिया से लगभग 22% आगमन चिकित्सा उद्देश्यों के लिए था, इसके बाद सर्वाधिक आगमन अफ्रीका से 15.7% था।
  • लोकप्रिय चिकित्सा पर्यटन स्थलों में भारत, ब्रुनेई, क्यूबा, कोलंबिया, हांगकांग, हंगरी, जॉर्डन, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका आदि शामिल हैं। यह यात्रा और पर्यटन के साथ मुख्य रूप से जैव-चिकित्सा प्रक्रियाओं को शामिल करता है।