'हेल्पएज इंडिया' को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 2020

  • 28 Dec 2020

दिसंबर 2020 में 'हेल्पएज इंडिया' को 'संस्थागत श्रेणी' के लिए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया है।

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में स्थापित, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 'जनसंख्या' और 'प्रजनन स्वास्थ्य' के क्षेत्र में योगदान को मान्यता देता है।
  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार के इतिहास में पहली बार, किसी भारतीय संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
  • 1978 में स्थापित हेल्पएज इंडिया, चार दशकों से 'वंचित वर्ग के वृद्धों की देखभाल और कल्याण द्वारा उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए' काम कर रहा है, यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय संस्था है।
  • पिछली बार एक भारतीय को 28 साल पहले वर्ष 1992 में यह पुरस्कार मिला था, जब जे.आर.डी टाटा को व्यक्तिगत तौर पर सम्मानित किया गया था।