सिंधु घाटी के बर्तनों में गाय तथा भैंस के मांस के अवशेष

  • 28 Dec 2020

  • दिसंबर 2020 में एक नए अध्ययन में, वर्तमान में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में स्थित, सिंधु घाटी सभ्यता के सात स्थलों पर लगभग 4,600 साल पुराने चीनी मिट्टी के बर्तन में गाय और भैंस के मांस सहित अन्य पशु उत्पादों की मौजूदगी पाई गई है।
  • सिंधु घाटी स्थलों पर पाई गयी पालतू पशुओं की हड्डियों में से लगभग 50-60% हड्डियां गाय/ भैंसों की है।
  • गाय/ भैंसों की हड्डियों का बड़े अनुपात में पाया जाना सिंधु सभ्यता के दौरान खाद्य पदार्थो में, गोमांस को वरीयता दिए जाने, भेड़ तथा बकरी के मांस को पूरक आहार के रूप में शामिल किए जाने का संकेत करता है।