विश्‍व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. वी शांता का निधन

  • 20 Jan 2021

विश्व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. वी शांता का 19 जनवरी, 2021 को चेन्नई में निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थीं।

  • डॉक्टर शांता चेन्नई में अड्यार कैंसर संस्थान की अध्यक्ष थी। उन्होंने 1955 में प्रशिक्षु के तौर पर अस्पताल में काम शुरू किया और फिर संस्थान की प्रमुख बनी।
  • मरीजों को उत्तम और किफायती इलाज उपलब्ध कराने के लिए संस्थान के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया।
  • 60 वर्ष से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने कैंसर रोगियों की देखभाल, रोग का अध्ययन, इसकी रोकथाम और नियंत्रण, कैंसर रोग विज्ञान के विभिन्न पहलुओं में विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया।
  • डॉ. शांता मार्च 2005 तक कैंसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार समिति में शामिल थी। वह कैंसर पर राज्य सलाहकार बोर्ड की संयोजक भी थीं, और कई आईसीएमआर समितियों की सदस्य रही हैं।
  • उन्हें 1986 में पद्म श्री, 2006 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 2005 में उन्हें सार्वजनिक सेवा के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।