एक विशालकाय मछली कोएलाकैंथ के जीवाश्मों की खोज

  • 17 Feb 2021

फरवरी 2021 में 'क्रिटेशियस रिसर्च' (Cretaceous Research) में प्रकाशित शोध के अनुसार ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्समाउथ के जीवाश्म विज्ञानियों ने डायनासोरों से भी पूर्व की एक विशालकाय मछली ‘कोएलाकैंथ’ (coelacanth) के जीवाश्मों की खोज की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: वैज्ञानिकों के अनुसार धरती पर डायनासोर के खात्मे के बाद भी मछली की यह प्रजाति जिंदा रही और समुद्र में विचरण करती रही।

  • उन्होंने 66 मिलियन वर्ष पुराने इस जीवाश्म को क्रिटेशियस युग का बताया है। कोएलाकैंथ, जिसके आकार में विशालकाय सफेद शार्क जितनी बड़ी होने का अनुमान है, को विलुप्त माना जाता था।
  • इसके फेफड़ों के आकार से संकेत मिलता है कि मछली पांच मीटर लंबी हो सकती है, जो वर्तमान समय की समुद्र में तैरती 2 मीटर लंबे कोएलाकैंथ की तुलना में बहुत बड़ी है।
  • कोएलाकैंथ पहली बार 400 मिलियन साल पूर्व (पहले डायनासोर से लगभग 200 मिलियन साल पूर्व) विकसित हुए थे।
  • इसे लंबे समय से विलुप्त माना जाता था, लेकिन 1938 में एक जीवित कोएलाकैंथ दक्षिण अफ्रीका से दूर पाई गई थी।