सामाजिक कार्यकर्ता रानी बंग लेंसेट द्वारा सम्मानित

  • 17 Feb 2021

स्वास्थ्य से जुड़ी प्रसिद्ध पत्रिका लेंसेट ने अपने फरवरी 2021 के संस्करण में सामाजिक कार्यकर्ता रानी बंग को ‘महिला प्रजनन स्वास्थ्य’ के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया है।

  • पत्रिका ने लिखा है कि डॉ. अभय बंग और डॉ. रानी बंग के अध्ययनों ने पूरे विश्व में संसाधनों की कमी झेल रहे सिस्टम में चिकित्सा पद्धति को बदल दिया है।
  • 1988 में लेंसेट में बंग के प्रकाशित एक महत्वपूर्ण अध्ययन से पता चला था कि 92% ग्रामीण महिलाओं ने स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का अनुभव किया, और उनमें से दस में से केवल एक ने ही कभी कोई मदद मांगी थी।
  • 69 वर्षीय वर्षीय डॉ. रानी बंग ने पूरे महाराष्ट्र में किशोरियों के लिए कई यौन शिक्षा सत्रों का संचालन किया है।
  • डॉ. अभय बंग और डॉ. रानी बंग दोनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।