भारतीय नौसेना का फास्ट अटैक क्राफ्ट पोत टी-81 सेवामुक्त

  • 02 Mar 2021

28 जनवरी‚ 2021 को सुपर डीवोरा एम के-2 श्रेणी के भारतीय नौसेना के ‘फास्ट अटैक क्राफ्ट (आईएन एफएसी) टी- 81’ [Indian Naval Fast Attack Craft (IN FAC) T-81] को मुंबई के नौसेना गोदी से सेवा मुक्त कर दिया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस पोत को 5 जून‚ 1999 को गोवा के तत्कालीन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल जे.एफ.आर.जैकब (सेवानिवृत्त) ने नौसेना में शामिल किया था।

  • 25 मीटर लंबे तथा 60 टन विस्थापना क्षमता वाले इस पोत को इस्राइली फर्म रामता के सहयोग से गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित किया गया था।
  • यह पोत विशेष रूप से उथले पानी के लिए डिजाइन किया गया था।
  • यह 45 नॉट तक की गति प्राप्त करने के साथ-साथ दिन/रात की निगरानी एवं टोह लेने‚ खोज तथा बचाव करने‚ समुद्र तट तक पहुंचने‚ समुद्री कमांडो को सुरक्षित निकालने तथा घुसपैठियों के जहाजों का शीघ्र पता लगाने में सक्षम था।