प्रसिद्ध हालीवुड अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन

  • 02 Mar 2021

5 फरवरी‚ 2021 को प्रसिद्ध हालीवुड अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

  • प्लमर ने पूरे करियर में एक ऑस्कर अवॉर्ड‚ दो टोनी अवॉर्ड एवं दो एमी अवॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने फिल्म ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ में कैप्टन वान ट्रैप का किरदार निभाया था।
  • उन्हें वर्ष 2012 में फिल्म बिगिनर्स (Beginners) के लिए 82 वर्ष की आयु में ऑस्कर खिताब से सम्मानित किया गया था। यह अवॉर्ड उन्हें सहायक भूमिका (Supporting actor) के लिए दिया गया।
  • उन्होंने शेक्सपियर के लिखे कई किरदारों को पर्दे पर उतारा। 'द लास्ट स्टेशन' में लियो टॉल्सटॉय के निभाए गए किरदार से उन्होंने सबका मन मोह लिया था।