अमेरिका ने म्यांमार के सैन्य नेताओं पर की प्रतिबंधों की घोषणा

  • 02 Mar 2021

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन ने 10 फरवरी, 2021 को म्यांमार में सैन्य नेताओं पर तख्तापलट के मद्देनजर प्रतिबंधों की घोषणा की।

महत्वपूर्ण तथ्य: म्यांमार सरकार को अमेरिका से मदद के रूप में मिलने वाले एक अरब डॉलर के कोष तक म्यांमार के सैन्य नेताओं की पहुँच को रोकने के लिए बाईडेन प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाए गए हैं।

  • सरकार प्रतिबंधों के लक्ष्यों की पहचान करेगी और निर्यात प्रतिबन्ध भी लागू करेगी।
  • ज्ञात हो कि म्यांमार में सेना ने देश पर नियंत्रण कर लिया है और 1 फरवरी, 2021 को एक साल के आपातकाल की घोषणा की। सेना ने स्टेट काउंसलर आंग सान सू की और अन्य सरकारी नेताओं को भी हिरासत में लिया है।
  • नवंबर 2020 में हुए चुनाव में ‘आंग सान सू की’ की पार्टी ने जीत हासिल की थी, परन्तु सेना ने इन चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा व्यक्त किये जाने के बाद देश को अपने कब्जे में ले लिया।
  • म्यांमार के संविधान के अनुच्छेद 417 के अनुसार सेना ने देश में पदभार संभाला है। यह अनुच्छेद आपातकाल के समय सेना को देश पर अधिकार करने की शक्ति देता है। 2008 में सेना ने म्यांमार के संविधान को तैयार किया था।