लोकतंत्र सूचकांक 2020

  • 05 Mar 2021

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने फरवरी 2020 में ‘लोकतंत्र सूचकांक 2020’ (Democracy Index 2020) रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘Democracy In sickness and in health?’ है।

महत्वपूर्ण तथ्य: लोकतंत्र सूचकांक 2020 में 167 देशों को शामिल किया गया है। इसने देशों में शासन को पूर्ण लोकतंत्र, त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र, हाइब्रिड शासन (Hybrid regime) और सत्तावादी शासन 4 श्रेणियों में वर्गीकृत किया है।

  • रिपोर्ट के अनुसार, 23 देश पूर्ण लोकतंत्र, 52 त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र, 35 देश हाइब्रिड शासन, जबकि 57 देशों में सत्तावादी शासन है।
  • इस सूचकांक में नॉर्वे सबसे शीर्ष पर है। आइसलैंड दूसरे, स्वीडन तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे और कनाडा पांचवे स्थान पर है।

भारत की स्थिति: भारत को सूचकांक में 53वें स्थान पर रखा गया है। 2019 के सूचकांक में भारत 51वें स्थान पर था।

  • भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को 68वें स्थान पर रखा गया है और इसे एक त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • बांग्लादेश 76वें, भूटान 84वें तथा पाकिस्तान 105वें स्थान के साथ ‘हाइब्रिड शासन’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • अफगानिस्तान को 139वेंस्थान पर रखा गया है और इसे एक ‘सत्तावादी शासन’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।