मैत्री सेतु

  • 10 Mar 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 मार्च, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: 'मैत्री सेतु' पुल फेनी नदी पर बनाया गया है। ये नदी त्रिपुरा और बांग्लादेश में भारतीय सीमा के बीच बहती है।

  • 'मैत्री सेतु' नाम भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते द्विपक्षीय और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।
  • इस पुल का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड ने 133 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
  • 1.9 किमी. लंबा यह पुल भारत के सबरूम को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ता है। यह भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और लोगों की आवाजाही को सक्षम करेगा।

अन्य तथ्य: प्रधानमंत्री ने सबरूम में एकीकृत चेक पोस्ट (Integrated Check Post) स्थापित करने की आधारशिला भी रखी। यह दोनों देशों के बीच माल और यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने में मदद करेगा।

  • यह परियोजना भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण द्वारा लगभग 232 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार की जा रही है।