नगरपालिका कार्य प्रदर्शन सूचकांक 2020

  • 12 Mar 2021

( 04 March, 2021, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 4 मार्च, 2021 को 'नगरपालिका कार्य प्रदर्शन सूचकांक 2020' (Municipal Performance Index 2020) जारी किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह सूचकांक भारतीय नगर पालिकाओं के निर्धारित कार्यों के कार्य प्रदर्शन का आकलन और विश्लेषण प्रदान करता है।

  • सूचकांक द्वारा 111 नगरपालिकाओं (दिल्ली का अलग से एनडीएमसी और 3 नगर निगमों के लिए मूल्यांकन किया गया) के पाँच वर्टिकल में क्षेत्रवार किए गए प्रदर्शन की जांच की गई।
  • 20 क्षेत्र और 100 संकेतक वाले ये पाँच वर्टिकल हैं- सेवाएँ, वित्त, नीति, प्रौद्योगिकी और शासन (Governance)।

दस लाख से अधिक आबादी वाली नगरपालिका श्रेणी: इंदौर नगरपालिका शीर्ष स्थान पर रही, इसके बाद क्रमश: सूरत, भोपाल, पिंपरी चिंचवाड़ और पुणे का स्थान रहा।

दस लाख से कम आबादी वाली नगरपालिका श्रेणी: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद शीर्ष स्थान पर रही, इसके बाद तिरुपति, गांधीनगर, करनाल और सलेम का स्थान रहा।