हथियारों के आयात और निर्यात पर सिपरी रिपोर्ट

  • 17 Mar 2021

स्वीडिश थिंक टैंक ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट-सिपरी’ (SIPRI) द्वारा 15 मार्च, 2021 को हथियारों के आयात और निर्यात पर रिपोर्ट जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: 2011-15 और 2016-20 के बीच भारत के हथियार आयात में 33% की कमी आई है, फिर भी भारत, सऊदी अरब के बाद दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना हुआ है।

  • 2011-15 और 2016-20 के बीच रूस भारत के लिए हथियारों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश था।
  • वर्ष 2011-15 में, अमेरिका, भारत को हथियार आपूर्ति करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश था, लेकिन 2016-20 में अमेरिका से भारत का हथियारों का आयात पिछले पांच साल की अवधि की तुलना में 46% कम हुआ। जिसके परिणामस्वरूप 2016-20 में अमेरिका, भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है।
  • वर्ष 2016-20 में भारत के लिए फ्रांस और इजरायल क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता देश थे।
  • दुनिया के सबसे बड़े हथियार निर्यातक, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने निर्यात में वृद्धि देखी है। निर्यात का इसका वैश्विक हिस्सा 2011-15 और 2016-20 के बीच 32% से 37% हो गया है।
  • 2016-20 में पांच सबसे बड़े हथियार निर्यातक अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन थे, जबकि शीर्ष आयातक सऊदी अरब, भारत, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया और चीन थे।
  • सिपरी के अनुसार, 2016-20 के दौरान भारत के पास वैश्विक हथियारों के निर्यात में 0.2% की हिस्सेदारी थी, जिससे यह देश दुनिया का प्रमुख हथियारों का 24वां सबसे बड़ा निर्यातक बन गया।