गोवा के सुप्रसिद्ध चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन

  • 17 Mar 2021

गोवा के सुप्रसिद्ध चित्रकार और पद्म भूषण से सम्मानित लक्ष्मण पाई का 14 मार्च, 2021 को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे।

  • उनका जन्म मारगाओ (Margao) में 1926 में हुआ था। अपने जीवन की शुरुआत में ही उनका ध्यान फाइन आर्ट की तरफ होने लगा था।
  • उन्होंने रामायण, गीत-गोविन्द जैसे प्राचीन ग्रंथों से प्रेरणा लेते हुए खूब चित्रकारी की।
  • उन्होंने गोवा में पुर्तगालियों के खिलाफ हुए सत्याग्रह में भी भाग लिया था। इसके लिए वे जेल भी भेजे गए।
  • वे तीन ललित कला राष्ट्रीय पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं। उन्हें गोवा सरकार द्वारा 1987 में नेहरू पुरस्कार और 2016 में गोमंत विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें भारत सरकार द्वारा 1985 में पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।