भारतीय-अमेरिकी माजू वर्गीज व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय के निदेशक नियुक्त

  • 17 Mar 2021

मार्च 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के अमेरिकी माजू वर्गीज को अपना उप सहायक और व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय (WHMO) का निदेशक नियुक्त किया है।

  • इससे पूर्व वह बाइडेन के चुनाव अभियान एवं शपथ ग्रहण समिति में भी अहम सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • उल्लेखनीय है कि WHMO व्हाइट हाउस में ही एक कार्यालय है‚ जो व्हाइट हाउस के कामकाज के लिए सैन्य मदद मुहैया कराता है जैसे- खाद्य सेवा‚ राष्ट्रपति के लिए परिवहन‚ आपातकालीन चिकित्सा सेवा एवं सत्कार सेवा आदि।
  • WHMO निदेशक अमेरिकी राष्ट्रपति की विश्व भर में यात्रा के दौरान ‘एयरफोर्स वन’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान) में सभी सैन्य परिचालन देखता है।
  • मैसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषय में स्नातक वर्गीज का जन्म अमेरिका में ही हुआ है और उनके माता-पिता केरल के तिरुवला से यहां आए थे।