'इंडिया फिनटेक: ए 100 बिलियन डॉलर अपॉर्चुनिटी' रिपोर्ट

  • 19 Mar 2021

मार्च 2021 में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) द्वारा 'इंडिया फिनटेक: ए 100 बिलियन डॉलर अपॉर्चुनिटी' रिपोर्ट (India FinTech: A USD 100 Billion Opportunity) प्रकाशित की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसमें देश के वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र के मूल्यवर्धन की क्षमता का आकलन किया गया है।

  • रिपोर्ट के अनुसार,भारत की वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों का मूल्यांकन यानी वैल्युएशन अगले पांच साल में यानी 2025 तक तीन गुना होकर 150-160 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।
  • अनुमान है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए, भारत के फिनटेक सेक्टर को अगले पांच वर्षों में 20-25 अरब डॉलर के निवेश की आवश्यकता होगी।
  • भारत में 2,100 से अधिक फिनटेक फर्म हैं, जिनमें से 67% अकेले पिछले 5 वर्षों में स्थापित की गई हैं। वर्तमान उद्योग का वैल्युएशन 50-60 अरब डॉलर है।