भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना

  • 22 Mar 2021

रक्षा वेबसाइट 'मिलिट्री डायरेक्ट' (Military Direct) द्वारा 21 मार्च, 2021 को जारी एक अध्ययन के अनुसार, चीन के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है, जबकि भारत चौथे स्थान पर है।

महत्वपूर्ण तथ्य: संयुक्त राज्य अमेरिका अपने विशाल सैन्य बजट के बावजूद 74 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, उसके बाद रूस 69 अंकों के साथ तीसरे, भारत 61 अंकों के साथ चौथे और फ्रांस 58 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। यूनाइटेड किंगडम 43 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है।

  • 'सैन्य शक्ति सूचकांक' की गणना बजट; निष्क्रिय और सक्रिय सैन्य कर्मियों की संख्या; कुल वायु, समुद्र, भूमि और परमाणु संसाधनों; औसत वेतन और उपकरणों के वजन सहित विभिन्न कारकों को ध्यान में रखकर की गई थी।
  • 732 बिलियन डॉलर प्रति वर्ष बजट के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा सैन्य खर्च संयुक्त राज्य अमेरिका का है, जबकि चीन 261 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर और इसके बाद भारत 71 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।